नितेश राठौड़

नवागत थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह कनेश ने संभाला कार्यभार



सैलाना। थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर का रतलाम डीडी नगर में तबादला होने से रतलाम के उद्योग क्षेत्र से आए नवागत थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह कनेश ने शनिवार देर शाम  पुलिस थाना पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया । उन्होंने नई दुनिया से चर्चा में बताया कि आमजन बिल्कुल ना डरे, बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा। गत दिवस हुई सावित्रीबाई परिहार के कुएं से सिंचाई के लिये उतारी पानी की मोटर चोरी सहित अन्य जगह हुई चोरी की घटना पर कहा कि शीघ्र ही चोर शिकंजे में होंगे । 

 इस दौरान सब इंस्पेक्टर मुकुट सिंह यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।