नितेश राठौड़

सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का सोमवार को हुआ समापन


कथावाचक पंडित ललित प्रसाद शास्त्री ने कृष्ण सुदामा दोस्ती पर विस्तार से डाला प्रकाश

सैलाना (निप्र) सीतला माता गली में सीतला माता महिला मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन सोमवार को कथा वाचक पंडित ललित जी शास्त्री सांगा खेड़ा वाले ने राजा परीक्षित की कथा व सुदामा चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कृष्ण सुदामा की दोस्ती को दुनिया का सबसे अनुपम उदाहरण बताया। पंडित शास्त्री ने कहा कि दोस्ती ना अमीरी देखती हे ना गरीबी देखती है। दोस्ती दोस्ती ही होती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कृष्ण ने सुदामा की गरीबी को परे रखकर पूरे मन से दोस्ती को निभाया वह पूरी दुनिया को एक शानदार संदेश दे गई। पंडित जी ने कहा कि भागवत कथा में बिना कृष्ण सुदामा की दोस्ती का बखान किए कथा ही अधूरी है।

पंडित जी ने राजा परीक्षित की कथा पर भी विस्तार से प्रकाश डाला और उपस्थित जनसमुदाय से कई बार आग्रह किया इन चीजों को याद रखा जाए व अपने जीवन में उतारा जाए।

इससे पूर्व आज प्रातः कथा स्थल पर पंडित शास्त्री ने हवन पूजन भी करवाया व शांति का संदेश दिया। सोमवार को पोथी पूजन व आरती में अंशु - हर्ष विजय गेहलोत, दिनेश सोनी, नगर परिषद अध्यक्ष नम्रता जितेंद्र राठौर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जगदीश पाटीदार ने हिस्सा लिया। व पंडित शास्त्री का स्वागत अभिनंदन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। मंच पर पत्रकार नितेश राठौड़ को कथा में पूरा सहयोग देने के लिए सम्मानित भी किया गया। पंडित शास्त्री ने आयोजक महिला मंडल की कमला पांचाल सहीत सभी पदाधिकारियों को मंच पर बुलाकर उनका स्वागत अभिनंदन कर इस बात पर हर्ष व्यक्त किया कि सभी के संपूर्ण सहयोग से कथा पूर्णतः सफल रही और पांडाल में कभी भी जगह खाली नहीं रही।


कथा समापन के पश्चात प्रसादी वितरण कर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गो से भ्रमण करती हुई वापस सीतला माता मंदिर पर जाकर समाप्त हुई।