नितेश राठौड़
सामाजिक समारोह में दी अब वैक्सीनेशन कोरोना को जड़ से मात देने की पूरी तैयारी।
सैलाना (निप्र) कोरोना से बचाव हेतु अभी भी शासन के युद्ध स्तरीय प्रयास जारी है। एक भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित ना रहे इस हेतु प्रशासन ने सामाजिक आयोजनों में भी स्वास्थ्य टीम भेजकर बचे हुए लोगों के टीकाकरण का कार्य शुरू किया है।
बुधवार को जैन धर्मशाला में नगर के वयोवृद्ध प्रजामंडल कार्यकर्ता स्वर्गीय भागीरथ जी राठौड़ (नाकेदार साहब) कि तेरहवीं थी स्वास्थ्य विभाग ने वहां एक नर्स मंजु भंवर को तैयारियों के साथ तैनात कर दिया। व परिजनों व समाज जनों से अपील की कि मेहमानों में यदि कोई सेकंड डोज से वंचित रह गया हो तो वह टीका लगवा ले। हालांकि यहां केवल एक ही टीका लग पाया। जो साहरूख खान ने सेकंड डोज लगवाया। बाकी उपस्थित सभी पूर्व से ही टीके लगवा चुके थे। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ शैलेश डांगे ने बताया कि कोरोना को मात देने का यह अभियान सतत पूरी तरह से कोरोना के खत्म होने तक जारी रहेगा।
वहीं स्टेट टीम भोपाल से ओ.आई.सी. डॉक्टर हिमांशु जेथवार एवं जिले से जिला मलेरिया अधिकारी प्रमोद प्रजापति एवं डॉ शैलेश डांगे के द्वारा सैलाना क्षेत्र में वैक्सिंन सेंटर का भी निरीक्षण किया गया।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें