नितेश राठौड़


आत्मरक्षा शिविर से छात्राओं में आत्मबल बढ़ेगा -प्राचार्य जैन 

 सैलाना। आत्मरक्षा  का गुण आज की आवश्यकता है ।आत्म सुरक्षा शिविर के आयोजनों से छात्राओं में आत्मविश्वास की भावना विकसित होकर आत्मबल बढ़ेगा। उच्च शिक्षा विभाग का यह सराहनीय प्रयास है, इससे ग्रामीण अंचल में रहने वाली छात्राओं का अत्यधिक फायदा होगा।

 उक्त उद्बोधन शासकीय महाविद्यालय सैलाना में उच्च शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार विश्व बैंक पोषित गुणवत्ता उन्नयन प्रकोष्ठ के तत्तवावधान में क्रीड़ा विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ एससी जैन ने व्यक्त किए।

ज्ञात है कि आज 11 नवंबर से 18 नवंबर तक चलने वाले इस आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर को महाविद्यालय के क्रीड़ा विभाग द्वारा आयोजित किया गया है। इसमें छात्राओं को जुड़ो- कराटे एवं अन्य आत्मरक्षा विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षक के रूप में अंजली शर्मा एवं  रक्षा यादव इन छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान कर रही हैं। क्रीड़ा अधिकारी रक्षा यादव ने बताया कि  आज 50 छात्राओं ने भागीदारी की । निरंतर छात्राओं की संख्या में वृद्धि की उम्मीद है। मुख्य अतिथि मनोहर जैन ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए कार्यक्रम का संचालन  एवं अतिथि परिचय डॉक्टर सौरभ लाल ने दिया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं सभी प्राध्यापक एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में आभार आयोजक एवं क्रीड़ा अधिकारी रक्षा यादव ने माना