हर व्यक्ति को अपने व्यस्ततम समय में से थोड़ा सा समय निकाल कर कथा श्रवण करनी चाहिए



सैलाना।  स्थानीय शीतला माता मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव के पांचवें दिन शनिवार को पंडित ललित प्रसाद शास्त्रीय सांगाखेड़ा वाले ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करने वाले भक्त जनों को जीवन की सारी मुसीबतों का मुकाबला करना स्वत: ही आ जाता है। कथा में पंडित शास्त्री ने पूतना की कथा का वर्णन ग्राम देवता, गर्ग मुनि का गोकुल में आगमन, नामकरण करना, गोकुल में प्रवेश, श्रीकृष्ण के दर्शन,करना,कृष्ण का माखन चोरी की लीला का वर्णन, श्री कृष्ण भगवान द्वारा दोनों वृक्षों का उद्धार करना, मलार्जुन, ऋषि धनुष राक्षस का वर्णन, यमुना नदी पर राधा से मुलाकात करना प्रेम प्रसंग का वर्णन, कालिया नाग की कथा व गोवर्धन पूजा गोपी चीर हरण पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने व्यस्ततम समय में से थोड़ा सा समय निकाल कर कथा श्रवण करनी चाहिए।

इस दौरान पूर्व विधायक संगीता चारेल, मंडल अध्यक्ष  श्याम धाकड़, नाथू लाल राठौड़, मंडल महामंत्री अंबिका  पाटीदार, मंडल उपाध्यक्ष पंकज राठौर, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश पाटीदार, उपाध्यक्ष गोपाल जाट, अजय दायमा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर इस धार्मिक आयोजन का आनंद लिया। पूर्व विधायक चारेल व मण्डल अध्यक्ष धाकड़ सहित सभी ने पंडित शास्त्री का स्वागत सत्कार कर अभिनंदन भी किया।