नितेश राठौड़
दिपावली पर्व के चलते प्रसासन अधिकारी पहुचे पटाखो की दुकानो पर।
Sdm ने फटाखो की दुकानो का किया निरीक्षण।
शा. बालक हाईस्कूल मैदान मे लगी फटाखो की दुकान।
सैलाना- नगर के शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान में पटाखों की दुकान लगना शुरू हो गई है। इसी को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी पटाखों की दुकान का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां पटाखों की दुकान संचालित करने वाले दुकानदारों को सुरक्षा बरतने को निर्देश दिए। जिसमे पानी से भरा हुआ ङ्र्म, बालुरेत, सेनेटाइजर की व्यवस्था रखने को कहा गया।
दुकानदार को प्लास्टिक की थेली का उपयोग नही करते हुए कपङे की थेली का उपयोग करने के निर्देश भी दिए। ग्राहको की बाईक दुकानो से दुर रखने के निर्देश दुकानदारो को दिये गए।
इसी दोरान शासन निर्देशानुसार एक हजार से उपर की लड़ो का विक्रय करने पर प्रतिबंध हैं उसी के अनुरूप 5 दुकानों से एक हजार की लड़ो के बाक्स अनुमानित 10,000 रूपये के जप्त कर पंचनामा बनाया गया।
इसी दौरान एसडीएम कामनी ठाकुर, तहसीलदार आनंद जायसवाल, नगर परिषद सीएमओ जगदीश प्रसाद गुहा, एसआई मनोज पाटीदार सहीत अधिकारी और कर्मचारी मौजुद रहे।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें