नितेश राठौड़
कार्तिक पूर्णिमा के मेले मे उमङा भक्तो का जन सैलाब
कुण्ड के पानी से छोडी टाटीया
एक वर्ष मे दो बार लगता मेला।
सैलाना। कार्तिक पूर्णिमा पर अडवानिया के समीप कैदारेश्वर महादेव मंदिर पर अल सुबह पहुंचकर कार्तिक स्नान करने वाले भक्तो ने कैदारेश्वर कुंड मे स्नान कर दिप जलाकर टाटीया छोडी।
दो बार लगता मेला
यहा पर एक वर्ष मे दो बार कार्तिक पूर्णिमा तथा वैशाख पूर्णिमा को मेला लगता है।
गत वर्ष कोविड-19 के कारण मैला निरस्त किया था । इस बार कोविड से प्रतिबंध हटाने व बहुत कम समय मे ही कारण बिना प्रचार प्रसार के मेला आयोजित हुआ । मेले मे कई ग्राम के लोग शामिल हुए।
मेले मे सैलाना पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखाई दिया । वही मेला क्षेत्र मे आने वाले सभी रास्तो पर प्रशासन ने टिकाकरण से वंचित द्वितीय वैक्सीन के डोज लगाने के लिए टीम तैनात दिखाई दी।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें