नितेश राठौड़

सैलाना।मालवा के गाँधी के नाम से विख्यात पूर्व मंत्री एंव विधायक प्रभुदयाल गेहलोत की जन्मजयंती समारोह पूर्वक मनाई गई


इसमें विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्तिथि दर्ज करवाई।

मोती बंगला स्तिथ गेहलोत की आदमकद प्रतिमा पर गेहलोत के पुत्र विधायक हर्षविजय गेहलोत, पुर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत, राजेश गेहलोत पुत्री नूतन वास्केल,पौत्र हनी गेहलोत ने माला पहना कर उन्हें नमन किया।

कसेरा धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में गेहलोत द्वारा सैलाना विधानसभा क्षेत्र में धोलावाड़ जलाशय निर्माण,बिजली,पानी,सड़क,शिक्षा, बेरोजगारी के साथ ही अनगिनत किए गए विकास कार्यो पर प्रकाश डाला। जीवनलाल मईडा, मकना देवदा, पप्पन खान पठान,फिरोज पठान,राय सिंह भूरिया,सतीश डोडियार,लक्ष्मीचंद जैन,संजय भाटी,बाबूलाल जैन, अब्दुल मंसूरी आदि विधानसभा क्षेत्र के अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। 

 पंच, सरपंच, जनप्रतिनिधियों एंव कार्यकर्ताओ के साथ जन्मजयंती एंव दीपावली मिलन समारोह भी रखा गया था जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो लोगो ने शिरकत की। इस अवसर पर पूर्व मंडी अध्यक्ष श्रीराम चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार,नगर परिषद अध्यक्ष नम्रता जितेंद्र सिंह राठौर,महेंद्र शुक्ला, दिनेश सोनी,पार्षद मंगलेश कसेरा,ब्रजेश चौधरी, सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।