नितेश राठौड़
विधिक साक्षरता से जागरूकता
सैलाना। मध्य प्रदेश स्थापना दिवस एवं आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ग्राम बरडा के पंचायत भवन में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें न्यायाधीश एवं तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष सपना भारती कतरोलिया एवं न्यायाधीश श्रेया शर्मा तथा वरिष्ठ अभिभाषक कांतिलाल राठौड़ ने शिक्षा के अधिकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाले निशुल्क कानूनी सहायता भरण-पोषण, मोटर व्हीकल एक्ट, लोक अदालत के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर आस पास के गांव से आये ग्रामीण उपस्थित थे।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें