नितेश राठौड़

*त्योहार के पहले बिगड़ी यातायात व्यवस्था का लिया जायजा* 


सैलाना-  त्यौहार के पहले बिगड़ी यातायात व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए सोमवार को प्रशासनिक अमला दिलीप मार्ग से दुकानदारों, वाहन चालकों को, तथा फुटपाथ पर बैठकर व्यवसाय  करने वाले को निश्चित दूरी में  ही दुकान लगाने की चेतावनी देते हुए पूरे नगर में भ्रमण किया। ओर एलाउंसमेंट करवाया की यह तो सिर्फ प्रारंभिक सूचना है। यदि सूचना के बाद भी कोई दुकानदार निर्धारित दूरी क्रॉस करके दुकान का सामान अवैध रूप से  फुटपाथ पर रख कर व्यवसाय करेगा उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही होगी।  तथा उसका सामान जप्त किया जाएगा । अमले में राजस्व विभाग , पुलिस विभाग  तथा नगर प्रशासन का अमला दिलीप मार्ग ,पैलेस चौराहा , सदर बाजार , महात्मा गांधी मार्ग,  बस स्टैंड होता हुआ नेहरू मार्ग ,भोई मोहल्ला, कुंजडा गली में आया।

 सभी को सूचना की की त्योहार के समय तथा उसके बाद भी निर्धारित सीमा में ही व्यवसाई अपना व्यवसाय करें अन्यथा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।  

नगर भ्रमण में तहसीलदार आनन्द जायसवाल, मुख्यनगर परिषद अधिकारी जेपी गुहा, थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेगर सब इंस्पेक्टर मनोज पाटीदार, राजश्री सिसोदिया, ए.एस.आई. नंदकिशोर राठौर, दिलीप रावत,  ईश्वर लाल, हरिओम सिसोदिया, महेश तंवर सहित अन्य उपस्थित थे।