52 तरह की रेल रियायतो को पुनः बहाल करें- श्री सुराणा
52 तरह की रेल रियायतो को पुनः बहाल करें- श्री सुराणा
जावरा निप्र श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ संघ के परामर्शदाता अभय सुराणा ने केंद्र की मोदी सरकार से मांग की है कि पिछले कई माहो से सीनियर सिटीजन की बंद पड़ी रेल किराए में छूट को तत्काल शुरू करें इसके साथ ही अधिमान्य पत्रकार गंभीर रूप से बीमार मरीजों युवाओं किसानों शहीद की विधवाओं आदि 52 तरह की जो रियायते दी जाती थी वह सभी चालू करें। केंद्र सरकार द्वारा कोरोना का हवाला देकर सीनियर सिटीजन व सभी जो छूट की श्रेणी में आते थे व सभी रियायत अचानक बंद कर दी थी उसे पुनः चालू करा जाए।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें