*आगामी त्यौहारों के मद्देनजर जानिए क्या है नए प्रतिबंधात्मक आदेश…*
रतलाम जिले में आगामी आदेश तक नाईट कर्फ्यू प्रभावी रहेगा
प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
रतलाम 7 अक्टूबर 2021/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कुमार पुरुषोत्तम द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। रतलाम जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्रों में 6 अक्टूबर से आगामी आदेश तक प्रातः 6.00 बजे तक के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।जारी आदेश के अनुसार सम्पूर्ण रतलाम जिले में रात्रि 11.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक नाईट कर्फ्यू प्रभावी रहेगा। सभी सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजन, मेले, धार्मिक चल समारोह जिनमें जिनमें जनसमूह एकत्रित होता है, प्रतिबंधित रहेंगे। राजनीतिक कार्यक्रमों आदि हेतु लोकसभा, विधानसभा उपनिर्वाचन से संबंधित 08 जिलों में पूर्व में दिनांक 29.09.2021 को जारी दिशा-निर्देश यथावत लागू रहेंगे। समस्त कोचिंग संस्थान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम हाल की क्षमता के 50 प्रतिशत कीक सीमा तक संचालित किए जा सकेंगे। 15 अक्टूबर से 100 प्रतिशत क्षमता पर कोचिंग संस्थान एवं प्रशिक्षण संस्थान संचालित हो सकेंगे। कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन कोचिंग संस्थान के संचालक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजक को सुनिश्चित करना बंधनकारी होगा।
समस्त धार्मिक, पूजा स्थल की क्षमता के 50 प्रतिशत की सीमा तक श्रद्धालु, अनुयायी उपस्थित रह सकेंगे। समस्त प्रकार की दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, निजी कार्यालय, शापिंग माल, जिम अपने नियत समय तक खुल सकेंगे। सिनेमाघर एवं थिएटर कुल क्षमता के 50 प्रतिशत की सीमा तक संचालित किए जा सकेंगे। सिनेमाघर संचालक को कोविड 19 प्रोटोकाल का पालन करना सुनिश्चित करना होगा। समस्त वृहद, मध्यम, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग अपनी पूर्ण क्षमता पर कार्य कर सकेंगे तथा निर्माण गतिविधियां सतत् चल सकेंगी। जिम एवं फिटनेस सेन्टर, योगा केन्द्र का संचालन 50 प्रतिशत क्षमता तक कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए संचालित किए जा सकेंगे। 15 अक्टूबर 2021 से 100 प्रतिशत क्षमता पर उपरोक्त संचालन किया जा सकेगा। समस्त खेलकूद के स्टेडियम, स्वीमिंग पुल खुल सकेंगे तथा खेल आयोजनों में दर्शक दीर्घा क्षमता के 50 प्रतिश तक दर्शक शामिल हो सकेंगे।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें