सेना से रिटायर होने पर किया सुवागत
सेना से रिटायर होने पर किया सुवागत
जिला मुख्यालय रतलाम से 30 किलोमीटर ग्राम हतनारा मे सेना से रिटायर होकर गांव पहुंचे जवान धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया का ग्रामीणों ने ढोल बाजे बजाकर किया स्वागत
धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया भारतीय सेना मे 17 साल की सेवा देने के बाद रिटायर होकर अपने गाँव पहुँचे जहा ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।
ग्रामीणों ने सम्मान समारोह आयोजित कर सेना के जवान का अभिनंदन किया। बाजे-गाजे के साथ पूरे गांव में गाड़ी मे बैठाकर जुलूस निकाला गया। लोगों ने फूलों की वर्षा करते हुए जवान के प्रति आभार प्रकट किया। इस बीच पूरा गांव जय हिंद, जय हिंद की सेना, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से गूंजता रहा।
रिश्तेदारों के संग पूरा गांव उमड़ा स्वागत करने जवान धर्मेंद्र सिंह से मिलने व देखने के लिए लोग घर से बाहर निकले और फूल माला से स्वागत किया। जवान ने भी अपने पैतृक ग्राम में मिले प्रेम व आदर को हाथ जोड़कर स्वीकार किया। भ्रमण के दैारान ग्रामीणों ने देशभक्ति के नारे भी लगाए।
गाँव पंचायत हतनारा ने सुवागत वह सम्मान किया वह पूरे गाँव मे लोगो ने जगह जगह सुवागत किया मेहनतकश धर्मेंद्र सिंह 17 साल तक भारतीय सेना में रहे। वे समस्त ग्रामवासियों से मिलकर खुश व भावुक नजर आए। यह पहला मौका है जब सेना से रिटायरमेंट के बाद किसी अधिकारी का यहां इस अंदाज में स्वागत किया गया है।
धर्मेंद्र सिंह के पिता ने बताया बताया कि धर्मेंद्र सिंह ने देश सेवा के लिए सेना में जाना तय किया था। 17 साल देश के अलग-अलग राज्यों की सीमाओं पर तैनात रहते हुए कठिन परिस्थितियों में देश की सेवा की। युवा पीढ़ी के प्रेरणास्रोत बनकर जवान अब युवाओं को सेना में जाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें