पिपलौदा के वसीम का नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में हुआ चयन
पिपलौदा के वसीम का नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में हुआ चयन
पिपलौदा। राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट एसोशियेशन द्वारा नेशनल टीम का चयन मध्यप्रदेश के सिवनी में किया गया। टीम में रतलाम जिले के पिपलौदा के युवक वसीम मंसूरी का भी चयन हुआ। नेशनल टीम में चयन होने पर परिवार, मित्रों के साथ पूरे नगर ने वसीम को बधाई दी।
छठीं सीनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप मथुरा उत्तर प्रदेश में आयोजित होगी। इसके लिए जिला टेनिस क्रिकेट एशोसिएशन सिवनी द्वारा नेशनल टीम का चयन भी किया गया। इसमें वसीम मंसूरी सहित अन्य खिलाड़ियों के नाम की घोषणा हुई। इसी समारोह में एशोसिएशन के संरक्षक व सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने संबोधित करते हुए टीम को जर्सी आदि भी वितरित की। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि टीम में कप्तान सहित मध्यप्रदेश के काफी खिलाड़ी हैं।
वसीम टीम के साथ मथुरा में होने वाली चेम्पियनशिप के लिए अभ्यास कर रहे हैं। पिपलौदा में खबर मिलने पर परिवार और मित्रों ने हर्ष जताया और नगरवासियों ने भी बधाई दी।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें