नितेश राठौड़
शांति समिति की बैठक संपन्न
सैलाना। थाना परिसर में आगामी नवरात्र, दिवाली त्यौहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आहुत की गयी। एसडीएम कामनी ठाकुर अध्यक्षता में संपन्न बैठक में नगर परिषद सीएमओ जेपी गुहा,एसआई मनोज पाटीदार की उपस्थिति मे संपन्न हुई।
बैठक मे आगामी नवरात्रि, दशहरा,ईद आदि त्योहारों को शांतिपूर्वक ढंग से मनाने पर सहमति बनी। मूर्ति स्थापना के लिए पूर्व में आयोजक को को तहसील कार्यालय से अनुमति लेनी आवश्यक होगी
बैठक में उपस्थित नागरिको ने कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करने पर बल दिया।
ये थे उपस्थित
बैठक में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार,भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड,भूपेंद्र जयसवाल, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह राठौर, पार्षद अनुकूल सोनी, कैलाश चंद पटेल, दिनेश कसैरा, ललित कसेरा रवि चंडालिया, अशफाक कुरैशी, नवीन ग्वाले, नितेश सोनी, पंकज बैरागी कप्तान बैरागी, सब इंस्पेक्टर मनोज पाटीदार राजश्री सिसोदिया ,केएल दायमा पत्रकार विमल कटारिया, कैलाश परिहार, सुरेश मालवीय, नितेश राठौड़,कृष्णकांत मालवीय, सुनील परिहार आदि उपस्थित थे।


0 Comments
एक टिप्पणी भेजें