नितेश राठौड़


सैलाना । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस के अवसर पर सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत एवं  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनकल्याणकारी और सेवाभावी शासनकाल के 20 वर्ष पूर्ण होने पर क्षेत्र की राशन दुकानो पर अन्न महोत्सव का आयोजन किया । सैलाना मे मां शारदा उपभोक्ता भंडार तथा मकोडिया रूण्डी की

शासकीय राशन दुकान पर  हितग्राहियों को पुर्व विधायक संगीता चारेल के आतिथ्य मे तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र जायसवाल, नाथूलाल राठौड़, मुकेश पाटीदार, अजय दायमा तथा अंबिका पाटीदार आदि की उपस्थिति में राशन वितरित  किया ।


मोदी के नाम लिखे पोस्ट कार्ड 

सैलाना मे गरीब कल्याण योजना के लिए प्रदेश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम क्षेत्र के कई हितग्राहियों ने गरीब कल्याण योजना के लिए ''संकट में के समय मोदी जी ने से मिला राशन,,  को लेकर धन्यवाद के पोस्टकार्ड लिखकर मोदी का आभार जताया।