नितेश राठौड़


सैलाना,निप्र।पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व लोहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई।

ब्लॉक कोंग्रेस द्वारा विधायक हर्ष विजय गेहलोत के नेतृत्व में विधायक निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस तथा लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर प्रारम्भ में विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने दोनों महा विभूतियों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।विधायक गेहलोत ने कहा कि सरदार पटेल व इंदिराजी  ने देश  के विकास में नई दिशा दी।स्वतंत्र भारत मे इनकी सेवाओं को कभी भुलाया नही जा सकता।

इस अवसर पर ब्लॉक कोंग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार,पूर्व परिषद अध्यक्ष राधेश्याम पाटीदार, वरिष्ठ नेता महेन्द्रशुक्ल,, युवा कोंग्रेस के हनी गेहलोत,जितेंद्र सिंह राठौड़, दिनेश सोनी, मनोज भंडारी, विनोद धभाई, मनीष परमार, युवराज त्रिवेदी, बद्री लाल काग, ईश्वर पाटीदार, आशीष पाठक, कुलदीप सिंह,गिरधारी लाल पाटीदार, राजेश बोराना, उत्तम कुमावत, महेंद्र  सोलंकी, प्रवीण राठौर, कृष्णा राठौर, अजय परिहार सहित बड़ी संख्या में कोंग्रेसजनो ने उपस्थित रहकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।