पिपलोदा तहसील अंतर्गत ग्राम कालूखेड़ा में संचालित हो रहे शासकीय महाविद्यालय मैं छात्रों को आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह सोलंकी
के नेतृत्व में छात्रों ने महाविद्यालय प्राचार्य मिलिंद देवड़ा से मिलकर राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा । इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय महेंद्र सिंहजी कालूखेड़ा के विशेष प्रयासों से कालूखेड़ा मे स्थापित महाविद्यालय की दुर्दशा की जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। सोलंकी ने बताया कि गत 6 वर्षों से अधिक समय से कालू खेड़ा गांव से लगभग 1 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर बने महाविद्यालय तक राज्य सरकार की उदासीनता से पहुंच मार्ग आज तक नहीं बना है इस कारण महाविद्यालय छात्र छात्राएं तथा स्टाफ रोजाना कीचड़ रौंदकर कॉलेज जाने को मजबूर है। महाविद्यालय की ओर से गत छह सात वर्षों से लगातार राज्य शासन से लिखित रूप से उक्त रोड को बनाने की मांग की जा रही है परंतु जनप्रतिनिधि पूर्णत उदासीन है महाविद्यालय तक पहुंचने का मार्ग सही नहीं होने के कारण भी आसपास गांव के कई छात्र मजबूरी में अन्य महाविद्यालयों में प्रवेश ले रहे हैं। आक्रोशित छात्रों ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मिलिंद डांगी के माध्यम से एक बार पुन पत्र लिखकर उक्त रोड को बनाने की मांग की है अन्यथा शीघ्र ही उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।