चिकलाना हाइसेकन्द्री स्कूल मे नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने छात्राओ को दी जानकारी।
पिपलौदा रतलाम पुलिस कप्तान गौरव तिवारी के निर्देश पर जिले भर में चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत कालूखेड़ा पुलिस ने चिकलाना हाइसेकन्द्री स्कूल में शिविर का आयोजन कर छात्र छात्राओं को अभियान सबंधित विभिन्न जानकारी दी तथा बालिका पर होने वाले अपराधों की रोकथाम करने के उद्देश्य से छात्राओ को जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विजय संस् ने बताया कि किसी भी स्थान पर कोई भी शरारती तत्व अगर छेड़छाड़ करते हुए परेशान करे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस की डायल 100 पर कॉल करके तथा परिजनों को देवे।ताकि पुलिस मौके पर पहुचकर अपराध होने से रोक सके।इस प्रकार की घटना को अनदेखा नही करे वरना कभी भी बड़ा अपराध हो सकता है।इस दौरान पुलिस के जवान,शिक्षक शिक्षिकाएं तथा छात्र छात्राये उपस्थित थे।