
सैलाना- विधिक साक्षरता प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश पर दिनांक 2 अक्टूबर से 14 नवंबर तक अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है जिसके प्रथम दिवस न्यायालय सैलाना से एक विधिक साक्षरता रैली का आयोजन किया गया जिसमें तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष न्यायाधीश श्रीमती सपना भारती कतरोलिया, न्यायाधीश गजेंद्र रावत एवं श्रेया शर्मा अधिवक्ता कांतिलाल राठौड़, राजेश निनामा, न्यायालय कर्मचारी, स्कूल छात्र शामिल हुए अधिवक्ता श्री राठौड़ ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव की शुरुआत गांधी जयंती से हो रही है जिसमें आजादी की लड़ाई में जिन ज्ञात अज्ञात रणबांकुरो ने अपनी आहुति दी है उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके त्याग और बलिदान से नई पीढ़ी को भी अवगत करवाना है। साथ ही न्याय सबके लिए हैं इस संदेश को जन जन तक पहुंचा कर हर जरूरतमंद व्यक्ति को विधिक सहायता उपलब्ध करवाकर सहायता करना है
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें