मुख्यमंत्री भविष्य बचाओ रैली
मुख्यमंत्री
भविष्य बचाओ रैली
पिपलौदा (निप्र)आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्य प्रदेश के प्रांतीय आवाहन पर जिला स्तर पर मुख्यमंत्री भविष्य बचाओ रैली आयोजित कर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष भरत पटेल के आह्वान पर तथा संभागीय अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला संभागीय महासचिव परसराम कापड़िया जिला अध्यक्ष सुनील गौड़ राकेश महेंद्र सिंह भाटी राजेश स्वर्णकार हरिराम जटवा के निर्देशानुसार पिपलोदा विकासखंड से सैकड़ों शिक्षक साथी मुख्यमंत्री भविष्य बचाओ रैली में शामिल होकर एनपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम जिला कलेक्टर रतलाम को ज्ञापन सौंपा जावेगा ! सरकार हजार पंद्रह सौ रुपए मासिक अंशदाई पेंशन देकर सेवानिवृत्त होने वाले अध्यापक शिक्षक संवर्ग को बेमौत मरने के लिए बाध्य कर रही है ।
जबकि उसी तारीख ,उसी माह ,उसी सत्र में सेवानिवृत्त होने वाले पुराने शिक्षक संवर्ग को लगभग तीस चालीस हजार रुपए मासिक पुरानी पेंशन मिलती है।
एक स्कूल ,एक विकास खण्ड , एक जिला और एक प्रदेश के दो प्रकार के शिक्षकों को सेवानिवृत्त होने के बाद मिल रही दो प्रकार की पेंशन किसी को अंतिम मासिक वेतन की 50% पेंशन तो किसी को मासिक वेतन के 01 या 02% अंशदाई पेंशन ।।
लगभग बीस वर्षों से अधूरे वेतन से शोषित अध्यापक शिक्षक संवर्ग आखिर अब सेवानिवृत्त होने के बाद भी शोषित क्यों है ?
आखिर हम अध्यापक शिक्षक संवर्ग के साथी सरकार की मनमानी का अन्याय कब तक सहन करेंगे ।
इसलिए मेरे अध्यापक शिक्षक संवर्ग 03 अक्टूबर को अपने अपने जिले में मुख्यमंत्री भविष्य बचाओ रैली में शामिल होकर अपने अध्यापक शिक्षक संवर्ग को एनपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की जावेगी रैली को सफल बनाने की अपील ब्लॉक अध्यक्ष सुरेशचंद जगदेव बसंतीलाल पाटीदार कैलाशचंद भाटी पाटीदार कमलसिंह देवड़ा अंबाराम बोस मुबारक शाह मुकेशकुमार राठौड अमरू लाल बोस राधेश्याम मालवीय अमरूलाल सोलंकी मधुलाल परमार विनोद गुजराती हरदेश राठौर आदि द्वारा मुख्यमंत्री भविष्य बचाओ रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें