नवरात्रि: शक्ति की भक्ति में डूबे नगरवासी माँ के मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
नवरात्रि: शक्ति की भक्ति में डूबे नगरवासी
माँ के मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
पिपलौदा - शक्ति एवं भक्ति का पर्व नवरात्र के चलते पूरा नगर माता की भक्ति में लीन है नगर के मां महिषासुर मर्दिनी माता मंदिर व चामुंडा माता मंदिर इन दिनों अटूट श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचकर दर्शन लाभ ले रहे हैं वही दूरदराज इलाकों से कई मन्नत धारी भी पहुंचकर अपनी मन्नते पूरी कर रहे हैं तो कई श्रद्धालु मन्नत ले रहे हैं। नवरात्र के चलते प्रतिदिन माता रानी का आकर्षक श्रंगार कर संगीतमय महाआरती व प्रसादी का वितरण किया जा रहा है वही मंदिर पर आकर्षक विधुत सज्जा भी की गई है।
भजनों से गूंजे मातारानी के पांडाल
प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी,सच्ची है तू सच्चा तेरा दरबार मातारानी,बिगड़ी मेरी बना दे ओ शेरोंवाली मैया,प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी आदि भजनों से नगर में माता रानी के पांडाल गुंजायमान हो रहे हैं नगर के विभिन्न स्थानों पर माता रानी की झांकियां बनाई गई है जिनमें मां की प्रतिमा विराजित की गई है देर रात तक श्रद्धालु भक्त मातारानी के दर्शन कर रहे हैं साथ ही विभिन्न प्रकार से उपासना की जा रही है कोई नंगे पैर रखकर उपासना कर रहे हैं तो कोई व्रत उपवास कर माता रानी की पूजा अर्चना कर रहे हैं।
विभिन्न स्थानों पर हो रही माँ की आराधना
नगर में प्राचीन महिषासुर मर्दिनी मंदिर,चामुंडा माता मंदिर,शीतला माता मंदिर नई आबादी व पुलिस थाना स्थित सिध्देश्वरी देवी मंदिर पर स्थाई कार्यक्रम के साथ ही नगर के झंडा चोक,चमन चौराहा, गढ़ दरवाजा,चंद्रवंशी मोहल्ला,नई आबादी,झाला नगर आदि स्थानों पर माँ अम्बे की प्रतिमा स्थापित कर समिति द्वारा पूजा आराधना की जा रही है। वही महिलाए भजन कीर्तन कर मा की भक्ति में लीन है
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें