आम्बा के समीप बाइक से गिरी महिला की रतलाम मे इलाज के दौर हुई मौत।मर्ग कायम कर जाँच में जुटी पिपलौदा पुलिस।
पिपलौदा-तहसील क्षेत्र के ग्राम आम्बा के समीप बाइक से गिरी महिला की रतलाम जिलाचिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। मर्ग कायम कर पिपलौदा पुलिस मामले की जाँच कर रही है।सबइंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार मालवीय ने बताया कि आम्बा के समीप बाइक से गिरने से गम्भीर चोट आने 39 वर्षीय गंगाबाई पति बाबूलाल मकवाना निवासी शक्ति नगर रतलाम की उपचार के दौरान जिलाचिकित्सालय रतलाम में मौत हो गई।सूचना पर मोके पर पहुचकर म्रतक का पोस्टमार्टम करवाया तथा मर्ग कायम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।फिलहाल बाइक से गिरने के कारणों की जाँच की जा रही है।