नितेश राठौड़
त्योहारों के मद्देनजर प्रशासनिक अमला हुआ सतर्क, तीन जगह लिए नमूने , दुकानदारों में हड़कंप
सैलाना। कलेक्टर के निर्देशन में सैलाना एसडीएम के नेतृत्व में जिला प्रशासन तथा औषधि प्रशासन के संयुक्त कार्यवाही में बुधवार को नगर में लक्ष्मी मसाला उद्योग नेहरू मार्ग, प्रजापति फ्लोर मिल तथा हिंदुस्तान मिनरल वाटर के नमूने लिए । खाद्य अधिकारी प्रीति मन्डोरिया तथा कमलेश जमरा ने बताया कि दुकानों से मिर्ची, हल्दी , मसाला तथा मिनरल वाटर के नमूने लिए हैं। भोपाल प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जाएंगे। यदि अमानक मिलते है तो कानुनी कार्रवाई की जायेगी ।
हालांकि यह टीम गुपचुप तरीके से नगर के प्रमुख मार्ग को छोड़कर नेहरू मार्ग से खाद्य पदार्थों के नमूने लेने के लिए प्रारंभ किए थे । लेकिन खबर बाजार में फेलते ही कई दुकानदार अपनी शटर गिराकर चलते बने
सतत जारी रहेगा अभियान
खाद्य अधिकारी प्रीति मंडोरिया ने बताया कि दुकानो से खाद्य सामग्री का नमूना लेने का काम जारी रहेगा । त्योहारो पर ही लोग ज्यादा गडबड करते है।
चित्र। दुकान पर मिर्च मसाला का नमूना लेते हुए खाद्य अधिकारी प्रीति मंडुरिया कमलेश जमरा

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें