नितेश राठौड़
*विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और दुर्गावाहिनी के सैलाना प्रखंड ने शस्त्र पूजन कार्यक्रम मनाया*
सैलाना: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड सैलाना द्वारा 12 अक्टूबर मंगलवार को शस्त्र पूजन किया ग
या। शस्त्र पूजन कार्यक्रम कालिका माता मंदिर पर विहिप बजरंग दल एवं मातृशक्ति दुर्गावाहिनी बहनों के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शस्त्र पुजन किया।
इस अवसर पर जिला सह मंत्री बंटी शर्मा,जिला सह सामाजिक समरसता प्रमुख कमलेश पंवार,प्रखंड मंत्री दिव्यांश बिट्टू टेलर,संयोजक गोलू डागर,सहसंयोजक हरीश पाटीदार,सहसंयोजक रोहन करोतिया,गौरक्षा प्रमुख शुभम सिरेसिया ,सत्संग प्रमुख सुनील पाटीदार,साप्ताहिक मिलन प्रमुख पृथ्वी रजक,दुर्गावाहिनी प्रखंड संयोजिका मुस्कान दीदी,प्रखंड धर्मप्रसार उपाध्यक्ष विधान शर्मा,परावर्तन प्रमुख निखिल कसेरा, परियोजना प्रमुख गौरव सोनी और समस्त प्रखंड पदाधिकारी व खंड पदाधिकारी, मोहल्ला समिति के कार्यकर्ता एंव हिंदू समाजजन की उपस्थिति रही।
साथ ही विहिप बजरंग दल के सैलाना प्रखंड के कार्यकर्ताओं द्वारा गौ माता की सेवा के माध्यम से बीमार गायों का इलाज करवाना एवं अंत्येष्टी में अहम भुमिका निभाता है और कोरोना काल में कोविड सेन्टरो पर सेवा में अहम योगदान दिया है। ऐसे ही सेवा कार्यों से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सैलाना प्रखंड ने अहम छवि बनाई है।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें