पिपलौदा - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर अनुशासन तथा कदमताल के साथ नगर में पथ संचलन निकाला
। इस दौरान भारत माता के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान हो गया। बोद्धिक कार्यक्रम में जावरा जिला गोसेवा प्रमुख अरुण नायमा ने कहा कि युवा देश की दिशा और दशा दोनों बदल सकते हैं। संघ तो इस दिशा में अनवरत कार्य करता चला आ रहा है पथ संचलन हमें अनुशासन मैं रहने के लिए प्रेरित करता है हिंदू समाज की 500 बरस की तपस्या त्याग और बलिदान का परिणाम है कि आज राम मंदिर का निर्माण हो रहा है व धारा 370 जैसे काले कानून खत्म हो गए है। इस अवसर पर जिला संघ चालक नंदराम पाटिदार,नगर कार्यवाह अशोक जाट मंचासीन थे। इन स्थानों से निकला पथ संचलन नगर के श्री राम अस्थल मंदिर से प्रारम्भ पथ संचलन नाका.न.2, जाट मोहल्ला,गोवर्धननाथ मंदिर,राठौर गली,जवाहर चोक,संतोषी माता गली,पुराना बस स्टैंड,नई आबादी,नाका न.1,चमन चौराहा,झण्डा चोक होते हुए पुनः श्री राम अस्थल मंदिर पहुचकर सम्पन्न हुआ। इन स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत पथ संचलन का नगर के मुख्य चौराहा झंडा चोक पर भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा,पूर्व पार्षद प्रफुल जैन,नारायण धनगर,भेरूलाल सरपंच,हेमेंद्र सिंह,लोकेश परमार आदि ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इसी प्रकार नगर में सरस्वती शिशु मंदिर व मिशा बन्दू लक्ष्मीनारायण पाटिदार व गोपाल गौड़ द्वारा पुराना बस स्टैंड पर,सागर बाजार व नरेंद्र नागर मित्र मंडल द्वारा नई आबादी मुख्य मांर्ग पर पुष्प वर्षा की गई। वही नगर में संचलन का जगह जगह घरों व दुकानों से भी नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया।