नितेश राठौड़
सैलाना,निप्र।उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में जिला कोंग्रेस द्वारा सैलाना एसडीएम को ज्ञापन सौपा।
प्रदेश कोंग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के आव्हान पर
जिला कोंग्रेस अध्यक्ष व विधायक हर्ष विजय गेहलोत के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने मंगलवार को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सैलाना एसडीएम कामनी ठाकुर को सौपकर बताया कि उत्तरप्रदेश के लखीमपुर में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे किसानों पर अपना वाहन चढ़ा दिए जाने से 8 किसान असमय काल के गाल में समा गए।मृत किसान परिवारों को सांत्वना देने अखिल भारतीय कोंग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जब उत्तरप्रदेश पहुँची तब सरकार ने प्रियंका गांधी के साथ बदसलूकी कर अलोकतांत्रिक तरीके से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।उत्तरप्रदेश सरकार के इस तानशाही तरीके के विरोध में प्रदेश कोंग्रेस ने प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आव्हान किया।इसी को लेकर सैलाना में विधायक गेहलोत के नेतृत्व में कोंग्रेसजनो ने प्रदर्शन कर उत्तरप्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौपकर आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की।ज्ञापन का वाचन विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने किया।इस अवसर पर ब्लॉक कोंग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, युवक कोंग्रेस जिला उपाध्यक्ष हनी गेहलोत, जितेन्द्रसिंह राठौड़,पार्षदरामप्रसाद चंदेल,चैतन्य शुक्ल, शांतिलाल किशोर पाटीदार, पाटीदार,शहर कोंग्रेस अध्यक्ष मंगलेष कसेरा,गिरधारीलाल पाटीदार, विमल मांडोत,मनोज भंडारी,दिनेश सोनी,ईश्वर पाटीदार,कांतिलाल काग,अशोक चौधरी,धनसुख सुराणा,अजय परिहार,,आशीष पाठक, खन्ना पाटीदार, विनोद धभाई,सलिम मेव, असरफ भाई, मुकेश प्रजापत,आयुश रांका,मनीष परमार,तेरुभाई,आशीष पाठक, ,उत्तम कुमावत, विधानसभा यूथ सैलाना अध्यक्ष राजेश पाटीदार ,वाग्जी खराड़ी, पूजा जी, वागाजी निनामा, महेंद्र सिंह, पूनमचंद, अनिल भाभर, बद्री मईड़ा,कृष्णा खन्ना पाटीदार, श्याम,प्रदीप राठौर,किशोर पाटीदार,राजू जाट,शंकर मईड़ा, राजेश बोराना मनीष सोनी,मुकेश प्रजापत,सुभाष कसेरा शुभ मांडोत, सहित बड़ी संख्या में कोंग्रेसजन उपस्थित थे।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें