*छोटी-छोटी बच्चियों को अपनी आंखों के सामने रखें सपना भारती कतरोलिया न्यायाधीश* 


नितेश राठौड़

 सैलाना- विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गांव में विधिक साक्षरता शिविर लगाकर ग्रामीणों को कानूनी जानकारियां दी गई।ग्राम सकरदा में आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष न्यायाधीश सपना भारर्ती कतरोलिया ने लेखिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान समय की विभीषिका को देखते हुए छोटी-छोटी बच्चियों को अकेला नहीं छोड़े उन्हें अपनी आंखों के सामने रखें। न्यायाधीश गजेन्द्र रावत ने बाल विवाह, शराब प्रवृत्ति सहित अन्य कानूनों की जानकारी दी।प्रारंभ में पूर्व अभिभाषक संघ अध्यक्ष कांतिलाल राठौड़ ने मोटर व्हीकल एक्ट शिक्षा का अधिकार अधिनियम लोक अदालत आदि पर विस्तार से जानकारी दी। शिविर में ग्राम सकरादा के सरपंच वागजी निनामा, नाजिर, अनिल कुमार बामनिया, सुरेंद्र घुर्रेया, ए.एस.आई नंदकिशोर राठोर, कोर्ट मुंशी नारायण म‌ईड़ा, राजकुमार बरेठा, रोहित भावरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।