नितेश राठौड़
सैलाना महाविद्यालय की सपना एवं सुमन राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार हेतु चयनित
सैलाना। शासकीय महाविद्यालय सैलाना की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवक कुमारी सपना व्यास (सत्र :२०१९-२० के लिए ) एवं कुमारी सुमन पोरवाल ( सत्र :२०१८ - १९ के लिए ) का चयन राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार के लिए हुआ है।
ज्ञात है कि सपना सन 2017 से नियमित रूप से एनएसएस से जुड़ी हैं ।सपना ने इकाई शिविर से लेकर राष्ट्रीय स्तर की टीम में सहभागिता की है। महाविद्यालय का गौरव बढ़ाते हुए सपना गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में सन 2020 में शामिल हो चुकी है। स्वयंसेवक के रूप में सपना विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा विक्रम प्रतिभा सम्मान 2020 से भी सम्मानित की जा चुकी है ।
सपना एवं सुमन पोरवाल सक्रिय रुप से नियमित गतिविधियों के अंतर्गत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति कार्यक्रम, मतदाता जागरूकता, बेटी बचाओ, उज्जवला योजना जागरूकता, बालिका शिक्षा जैसे समाज उपयोगी कार्य कर चुकी हैं ।दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ एस सी जैन, रासेयो जिला संगठक डॉ एस .एस. मोर्य ,कार्यक्रम अधिकारी डॉ एस एस रावत ,बालकृष्ण चौहान , समस्त प्राध्यापकों एवं छात्र- छात्राओं ने हर्ष व्यक्त किया।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें