नवयुवक परिषद ने निकाली दो दिवसीय संयम वंदन यात्रा रतलाम से प्रारंभ यात्रा का कुशलगढ़ में हुआ समापन
नवयुवक परिषद ने निकाली दो दिवसीय संयम वंदन यात्रा
रतलाम से प्रारंभ यात्रा का कुशलगढ़ में हुआ समापन
पिपलौदा - अ.भा.श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा मध्य प्रदेश में चातुर्मास हेतु विराजित साध्वी भगवंत के दर्शन वंदन हेतु दो दिवसीय संयम वंदन यात्रा निकाली गई। जो रतलाम से प्रारंभ होकर कुशलगढ़ में सम्पन्न हुई। परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रफुल जैन ने बताया कि पूण्य सम्राट जयंतसेन सूरीश्वरजी म.सा.के पट्टधर गच्छाधिपति नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. व आचार्य जयरत्न सूरीश्वरजी म.सा.की प्रेरणा से राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश भाई धरु के नेतृत्व में रतलाम से प्रारंभ हुई संयम वंदन यात्रा के प्रथम दिन परिषद पदाधिकारियों ने रतलाम मे साध्वीश्री पुण्यदर्शना श्रीजी म.सा.,जावरा में साध्वीश्री कल्पलता श्रीजी म.सा.मंदसौर में साध्वीश्री डॉ.अमृतरसा श्रीजी म.सा.,बड़नगर में साध्वीश्री अमितदृष्टा श्रीजी म.सा.,उज्जैन में साध्वी श्री विद्वदगुणा श्रीजी म.सा.आदि ठाणा के दर्शन वंदन कर सांवत्सरिक क्षमापना की।
द्वितीय दिवस की यात्रा में इंदौर में विराजित साध्वीश्री दर्शितकला श्रीजी म.सा.,बाग में साध्वीश्री अविचलदृष्टा श्रीजी म.सा. व कुशलगढ़ में साध्वीश्री अर्हत प्रिया श्रीजी म.सा.के दर्शन वंदन कर यात्रा का 24 अक्टूम्बर को समापन हुआ। यात्रा के दौरान साध्वीजी ने परिषद पदाधिकारीयो को आशीर्वाद देते हुए निरंतर जनकल्याण,मानव सेवा व जीवदया जैसे परोपकार के कार्य करने को कहा। यात्रा के दौरान श्री संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेन्द्र लोढ़ा व परिषद के वरिस्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री पारस जैन का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश धरु ने बताया कि परिषद द्वारा ज्ञानार्जन एवं सूत्र कंठस्थ योजना के तहत बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण किया जा रहा है साथ ही कोरोना काल मे परिषद परिवार के सहयोग से समाज के जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग किया गया है। राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर लोढ़ा ने कहा कि पुण्य सम्राट के आशीर्वाद से शिक्षा,चिकित्सा व मानव सेवा के क्षेत्र में परिषद निरंतर परोपकार के कार्य कर रही है। यात्रा में प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र जैन दंगवाड़ा, राष्ट्रीय मंत्री शांतिलाल गोखरू,संजय कोठारी, शिक्षा मंत्री भरत भाई व्होरा,पर्यावरण मंत्री,अनिल दसेड़ा,जनकल्याण मंत्री सुशील छाजेड़,सह मंत्री राजकमल दुग्गड़,शैलेश ओरा,कोषाध्यक्ष धर्मचन्द बोहरा,संगठन मंत्री राजेश वागरेचा,प्रफुल्ल जैन,मुकेश जैन नाकोड़ा,प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल धारीवाल,महामंत्री चिराग भंसाली,सह अल्पबचत मंत्री सुनील बांठिया,रतलाम संघ ट्रस्टी डॉ.निर्मल मेहता पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारी नगीन सखलेचा, तरुण परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत मेहता,प्रांतीय मंत्री राकेश गोलेच्छा आदि राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें