*राष्ट्र और संस्कृति के उत्थान के लिए देश के युवा सहभागी बने-  सूरत सिंह अमृते*

       


सैलाना- देश और दुनिया में जहां हिंसा बलात्कार अधर्म एवं भ्रष्टाचार का बोलबाला चल रहा है। वही गायत्री परिवार सृजनकार्य में लगा हुआ है। व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण, समाज निर्माण के लिए 7 सूत्री कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। दुनिया को अच्छा बनाने के इस अभियान में आम युवा भी समय और साधन देकर सहभागी बने। यह आव्हान शांतिकुंज हरिद्वार से आई सृजन टोली के प्रमुख सुरतसिंह अमृते ने गायत्री मंदिर सैलाना में आयोजित गोष्ठी में व्यक्त की है।

   श्री अमृते ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से पूरे देश में भ्रमण पर 40 टोलिया निकली है। जो गुरुदेव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गायत्री शक्तिपीठों मंदिरों में गोष्ठियों के माध्यम अलख जगा रही है। टोली प्रमुख श्री सूरत सिंह अमृते ने कहा कि परम पूज्य गुरुदेव का कहना था-तुम हमें समय दो, हम तुम्हें स्वर्ग देंगे। टोली सहायक श्री हेमंत नेताम जी ने संगीत के माध्यम से सारी जनता को झुमा दिया। टोली नायक अमृते जी ने कहा अगर आप अपने घर में स्वर्ग लाना चाहते हैं  तो परम पूज्य गुरुदेव ने युग निर्माण सत संकल्प पाठ मैं गीता के 18 अध्याय का सार युग ऋषि वेद मूर्ति पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने 18 सूत्र में पिरो दिए हैं। उन्हीं में से एक सूत्र उन्होंने  दिया।

*मन को कुविचारों दुर्भावनाओं बचाने के लिए सतत स्वाध्याय तथा सत्संग की व्यवस्था बनाएंगे,* 

  श्रीराम चरित मानस में भी गोस्वामी तुलसीदास जी ने बहु काल तक सत्संग करने की महिमा बताई इसी तरह गुरुदेव ने भी सतत स्वाध्याय और सत्संग की बात कही है।समय सम्पदा बहुमूल्य है इसका दान महादान है। यह जीवनोपयोगी सूत्र बताते हुए कहा कि सद्विचारों की सृजनात्मक शक्ति  पुस्तक सभी को पढ़ना चाहिए। परिवार में सुख-शांति, समृद्धि बढ़ाने के लिए प्रति सप्ताह सामूहिक साधना सहभोजन,सहभजन,सहयजन की परिपाटी अपनाने का क्रम भी प्रारंभ किया जाएगा।


*पॉजिटिविटी इन नेगेटिविटी आउट* के सूत्र के अनुसार सप्ताह का एक दिन  किसी की चुगली निंदा ना करें का सभी को संकल्प दिलाया गया।

 गोष्ठी में गायत्री परिवार ट्रस्ट रतलाम के प्रमुख ट्रस्टी पातीराम शर्मा,कांतिलाल राठौड़, सुनील तिवारी, हितेश शोकल,किरण माहेश्वरी,आशालता कुमावत,मंजु धभाई, दिगेंद्र धबाई, कैलाश परिहार, राधेश्याम पांचाल सहीत गायत्री परिजन उपस्थित थे।

   कार्यक्रम के अंत में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।