कृषि उपज मंडी में प्याज तथा सोयाबीन की बंपर आवक - मंडी में किसानों को परेशानी ना हो इस हेतु प्रशासन द्वारा सभी जरूरी व्यवस्थाए की गई हैं
22 अक्टूबर 2021/ रतलाम के महू नीमच रोड स्थित कृषि उपज मंडी में इन दिनो प्याज तथा सोयाबीन की बंपर आवक हो रहीं हैं। मंडी में किसानों को परेशानी नहीं हो इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्था की गई है। खुशी की बात है कि राज्य शासन की मंशा अनुसार किसानों को फसल के वाजिब दाम भी मिल रहे हैं। मंडी में प्रतिदिन लगभग 10 हजार क्विंटल प्याज की आवक हो रही है। किसानों को ढाई हजार से 3 हजार रुपैया क्विंटल का भाव मिल रहा है। मंडी में तुलवाई आदि की बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। मंडी में प्रतिदिन लगभग 600 से 650 ट्राली प्याज की आवक हो रही है। प्रतिदिन 3 से 4 करोड रुपए का भुगतान व्यापारियों द्वारा प्याज उत्पादक किसानों को किया जा रहा है। किसानों के लिए सस्ती दर पर मंडी परिसर में 5 रुपए प्रति थाली भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है जिसका लाभ बड़ी संख्या में किसानों द्वारा उठाया जाता है। . . . . .