नितेश राठौड़
जैनाचार्य की जयंती पर दुध, बीस्कीट वितरीत
सैलाना- परम पूज्य गुरुदेव,वर्तमान गच्छाधिपति, आचार्य भगवंत दौलत सागर सुरीश्वर जी महाराजा ने अपने 100 वर्ष पूर्ण कर 101 वर्ष में प्रवेश किया।आपका वर्धहस्त, आशीर्वाद संपूर्ण समाज पर सदैव ऐसा ही बना रहे,आप सदैव स्वस्थ रहें यही मंगल कामना करते हुए मंगलवार को जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप सैलाना द्वारा गुरु भगवंत का जन्म दिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया गया । सदस्यो ने अस्पताल में मरीजों को दूध, बिस्किट वितरण कर कुशल क्षेम पुछी । बाद मे सदस्यो ने गौशाला में जाकर गौ सेवा कर गायो को हरा चारा खिलाया।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें