सुर साधक ग्रुप के कलाकार हिट फ़िल्मी गीतों से किशोर कुमार को करेंगे याद
रतलाम। प्रेस क्लब रतलाम व सुर साधक संगम ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को शाम 6 बजे स्टेशन रोड स्थित महाराष्ट्र समाज हाल में संगीतमय श्रंद्धाजलि (संगीत निशा) कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में महान पार्श्वगायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि (13 अक्टूबर) पर गीतोंभरी श्रद्धांजलि तथा प्रेस क्लब के दिवंगत पत्रकारों की याद में सुरमयी आदरांजलि दी जाएगी। प्रेस क्लब के सदस्य भुवनेश पंडित, जलज शर्मा व ग्रुप के सदस्यों के साथ किशोर कुमार के हिट गानों के साथ संगीतमय प्रस्तुतियां पेश करेंगे। प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश जैन ,सचिव मुकेशपुरी गोस्वामी तथा ग्रुप के प्रमोद सिंह सिसोदिया ने बताया कि कार्यक्रम कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होगा। इसके बाद ग्रुप के सभी सदस्यों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी जाएगी।प्रेस क्लब के पदाधिकारियो एवं सदस्यों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।