पिपलौदा- थाना क्षेत्र के ग्राम हतनारा मलेनी नदी पर स्ट्रींग फेल होने से यात्री बस पुलिया पर लटक गई।
कोई जनहानि नही हुई।बस में सवार करीब 25 यात्रियों को ग्रामीणो ने तत्काल बाहार निकाला।इनमे से 3 से 4 यात्रियों को मामलू चोटे आये।पिपलौदा थाने के सबइंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार मालवीय ने बताया कि सी आर के ताज कम्पनी की बस क्रमांक mp43 E 0302 सैलाना से जावरा जा रही थी तभी दोपहर 2.30 पर हतनारा मलेनी नदी पर स्ट्रींग फेल होने से बस पुलिया पर लटक गई।मोके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल बस में सवार करीब 25 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।इनमे से 3 से 4 यात्रियों को मामलू चोटे आई है।गनीमत रही बस पुलिया पर लटकने से पलटी नही खाई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।प्रथम दृष्टया जाँच मे बस की स्ट्रिंग फैल होने से पुलिया पर लटकी है तथा अन्य कारणो की जांच की जा रही है।