रियावन शा.उमावि.मे कालूखेड़ा पुलिस ने छात्र छात्राओं को सतर्क रहने की दी जानकारी।
पिपलौदा- नाबालिक लड़कियों के साथ होने वाले अपराधों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से कालूखेड़ा पुलिस ने रियावन शा उमावि.परिसर मे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर छात्र छात्राओं को सतर्क रहने की जानकारी दी।थाना प्रभारी विजय सन्स ने छात्राओ को नाबालिक लड़कियों के साथ होने वाले अपराध की जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी शरारती तत्व अगर किसी भी लड़की को मोबाइल के माध्यम से या मौखिक रूप से परेशान करे वह तुंरत डायल 100 को सूचना दे ताकि पुलिस मौके पर पहुचकर अपराध होने से रोक सके।इस दौरान सब्सपेक्टर प्रहलाद सिंह राणावत,आर सी खड़िया, आरक्षक होकमसिह देवड़ा,लक्ष्मण नागदा सहित स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।