नितेश राठौड़
वैक्सीनेशन को लेकर आयो
जित बैठक में सेकंड डोज पर प्लानिंग की गई
रतलाम 08 अक्टूबर 2021/ कोरोना वैक्सीननेशन को लेकर शुक्रवार शाम बैठक आयोजित हुई जिसमें जिले में सेकंड डोज पर चर्चा करते हुए प्लानिंग की गई। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम द्वारा निर्देशित किया गया कि दशहरे के बाद सेकंड डोज का महाअभियान आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए कि सेकंड डोज का लक्ष्य अर्जित करने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा मोटिवेशन कार्य किया जाए। लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर तक लाया जाए। इस कार्य की मानिटरिंग पटवारी तथा ग्राम पंचायत सचिव करें।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर वर्षा कुरील को निर्देश दिए कि जिले में जितने भी व्यक्ति सेकंड डोज के लिए बाकी है उनको ध्यान में रखते हुए प्रति सप्ताह प्लानिंग की जाए। आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर भी समीक्षा की गई। इस कार्य में ढिलाई बरतने पर कलेक्टर द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई और जिला चिकित्सालय में कार्य प्रभारी डॉ. गौड़ को शोकाज नोटिस देने और उनकी सैलरी रोकने के निर्देश दिए।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें