शुद्धीकरण पखवाड़े की तैयारियों की समीक्षा कलेक्टर द्वारा की गई 16 अक्टूबर 2021/कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम द्वारा शासन के शुद्धिकरण पखवाड़े के संबंध में आयोजित बैठक में राजस्व अभिलेखों में सुधार कार्यो की समीक्षा की गई। अपर कलेक्टर श्री एमएल आर्य, एसडीएम श्री अभिषेक गहलोत, तहसीलदार श्री गोपाल सोनी आदि उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर द्वारा फोती नामांतरण, रिक्त भूमि स्वामी प्रकार, पटवारियों का ओरियंटेशन, विभिन्न राजस्व त्रुटियों में सुधार तरमीम आदि की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में राजस्व विभाग की लंबित शिकायतों के निपटारे की भी समीक्षा बैठक में की। कलेक्टर द्वारा गत दिनों आलोट में की गई भूमि संबंधी गड़बड़ी का जिक्र करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भूमि के मामले में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, सख्त कार्रवाई होगी। भूमि के मामले में षड्यंत्र रचने वालों के विरुद्ध सख्त एक्शन लिया जाएगा।