जूना गुजराती दर्जी शिक्षक संघ का प्रथम मिलन समारोह सम्पन्न
सैलाना जूना गुजराती दर्जी शिक्षक संघ के देश भर में पदस्थ शिक्षकिक शिक्षिकाओं का प्रथम एक दिवसीय मिलन समारोह शनिवार को कड़छा धाम जिला उज्जैन में संपन्न हुआ। मिलन समारोह के अतिथि के रूप में ट्रस्ट अध्यक्ष मोहनलाल चौहान,कोषाध्यक्ष मनीष सोलंकी,ट्रस्टी धनराज माहेश्वरी व हीरालाल परमार थे। प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा गुरु टेकचंद जी महाराज की आरती कर व पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में ग्रुप के संचालक देवेन्द्र वाघेला ने सामाजिक गतिविधियों व ग्रुप की आगामी कार्ययोजना से अवगत कराते हुवे कहा की में प्रतिदिन एक घंटा समाज के बच्चों को कोचिंग पढ़ाउगा और एक घंटा जूना गुजराती दर्जी शिक्षक संघ के लिए दूंगा।दर्जी समाज के बच्चों को जो भी सहयोग चाहिए जैसे स्कूल बैग पढ़ाई की फीस यथासंभव सहयोग के लिए में हमेशा तैयार रहूंगा उनको मोटिवेशन करूंगा मार्गदर्शन दूंगा कक्षा एक से कॉलेज तक के बच्चों को पढ़ाई संबंधी हर संभव सहयोग के लिए मैं तैयार हूं । ग्रुप के संचालक अशोक निबोला ने वर्तमान समय मे बिगड़ते रिश्तों को लेकर समाज की कमेटी बना कर कोर्ट कचहरी के बिना समाज की कमेटी के माध्यम से सुलझाने की बात कही। पूर्व जिला शिक्षाधिकारी राजेन्द्र मकवानी ने गुरुधाम कड़छा में आवासीय विद्यालय का निर्माण कर समाज के छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा दिलाने की बात कही। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सोहनलाल परमार ने कड़छा में सिलाई केंद्र खोलने व उसमे सामाजिक बंधुओ को काम देने की बात कही। कार्यक्रम को अतिथियों ने भी सम्बोधित किया। समारोह में प्रदेश भर से आये विभिन्न शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने सुझाव दिए। कार्यक्रम में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपना अपना परिचय दिया। कार्यक्रम में आये सभी सदस्यो को सम्मान पत्र के साथ मोतियों की माला, बालपेन रुमाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया सभी को सम्मान पत्र नंदकिशोर गेहलोत आलोट वालों के संयोजन से दिए गए सभी को एक एक बालपेन राजेंद्र देवड़ा इंदौर ,रुमाल रामस्वरूप यादव की ओर से दिए गए वही श्रीफल सत्यनारायण सोनगरा की ओर से भेंट किए गए सभी को माला रमेश चंद जी सोलंकी की ओर से भेंट की गई भोजन व्यवस्था में संघ की उज्जैन इकाई के मुकेश यादव श्रीमति ममता परमार महेश परमार, लोकेश गहलोत, चंद्रशेखर वर्मा यशवंत वर्मा, संदीप राठौर, श्रीमती परिधि गोयल, निलेश राठौर, दिलीप पवार, अरुण चावड़ा, विष्णु सोलंकी, किशोर पवार, प्रदीप मकवाना, मोहनलाल चौहान, श्यामलाल परमार का विशेष सहयोग रहने पर इनका भी सम्मान किया गया।कार्यक्रम में अशोक निम्बोला बड़नगर ने अपनी ओर से अगले वर्ष से सर्वश्रेष्ठ शिक्षक को निम्बोला पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रमेशचंन्द्र सोलंकी व देवेंद्र वाघेला ने किया। कार्यक्रम में सुनील सोलंकी, सर्वेश घोसले,माखनलाल परमार, योगेश परमार, मुकेश चावड़ा, रमेश चंद्र परमार, जगदीश चंद चावड़ा, श्रीमती नेहा चावड़ा, श्रीमती पूजा सोलंकी, श्रीमती नीता सोलंकी, श्रीमती कीर्ति चावड़ा, विष्णु जाधव, रमेश चंद्र नायक, रमेश चंद्र परमार, मनोहर लाल सोलंकी, संजय सोलंकी, प्रकाश सोलंकी, माणक चौहान आदि उपस्थित थे।