स्थानीय भूजल समस्याएं और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से भू जल संरक्षण पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन
ऑनलाइन द्वारा ग्राम पंचायत आंबा मैं किया गया आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जल शक्ति मंत्रालय के निर्देशानुसार केंद्रीय भूजल बोर्ड भोपाल द्वारा रतलाम जिले के विकासखंड पिपलोदा के ग्राम आंबा में स्थानीय भूजल समस्याएं और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से भू जल संरक्षण पर जनसंवाद कार्यक्रम रखा गया ऑनलाइन के माध्यम से केंद्रीय भूजल बोर्ड के वैज्ञानिक श्री महेश राव श्री राकेश सिंह श्रीमती अनखा अजय द्वारा निरंतर क्षेत्र में गिरते भूजल स्तर वआने वाले समय में उत्पन्न होने वाले जल संकट के बारे में बताया साथ ही या बताया कि रिचार्ज कम हो रहा है और डिस्चार्ज ज्यादा हो रहा है यानी कि जमीन में पानी कम मात्रा में जाता है और अधिक मात्रा में बाहर निकाला जाता है जैसे अंबा क्षेत्र में पानी का 100% रिचार्ज और 168 प्रतिशत डिस्चार्ज हो रहा है अतः ऊपर का एक्विफर् खत्म हो चुका है। इस क्षेत्र काl भूजल स्तर बढ़ाने के लिए हमें क्षेत्र में लगे ऐसे नलकूप को चिन्ह अंकित करना है जोकि बेकार हो चुके हैं ताकि उसमें वर्षा जल पहुंचा कर भूजल स्तर बढ़ाया जा सकता है साथ ही कृषि में सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर ,टपक सिचाई जैसे विधियों को अपना चाहिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार श्री आनंद व्यास ने बताया कि रतलाम जिले के 6 में से 5 विकासखंड भूजल को लेकर अतिदौहित हे अतः इस तरह के जनसंवाद व ट्रेनिंग कार्यक्रम से जन सहयोग व ग्रामीणों की जन सहभागिता जागरूकता अति आवश्यक हे तभी हम इस संकट से निपट पाएंगे इस कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री पीके गोगादे सहायक यंत्री श्रीमती प्रियंका दुबे ने भी हिस्सा लिया इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सहायक सचिव विनोद परिहार श्री भेरूलाल श्री नानजी श्रीमती माधुरी पाटीदार श्रीमती गंगा परिहार श्री राधे श्याम श्रीमती सीमा परमार रतन लाल डामोर आदि इन लोगों ने जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपनी बात रखी और समस्या का हल जाना