नितेश राठौड़

शरद पूर्णिमा पर निकला सैलाना में आरएसएस का पथ संचलन

जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत।




सैलाना । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शरद पूर्णिमा के अवसर पर नगर में विशाल पथ संचलन का आयोजन किया गया।पथसंचलन के पहले स्वयंसेवको द्वारा कुमावत धर्मशाला से शस्त्र पूजन व बौद्धिक कार्यक्रम में माननीय जिला सह कार्यवाह पवन जायसवाल ने अपने बौद्धिक में कहा भूखे को भोजन कराना हमारी संस्कृति है, हमें हमारी संस्कृति को बचाना है, हमारे देश से लगा हुआ चाइना है जिसका सिंबल ड्रैगन है वह हमें कई आइटम बेचता है, आज हम संकल्प लेकर जाएंगे हम संघ को समय देंगे, समाज को संगठित करेंगे, जिससे हमारा समाज मजबूत होगा । बोद्धिक के पश्चात  पथसंचलन निकला यह नगर के  प्रमुख मार्गों से होता हुआ वापस कुमावत धर्मशाला पहुंच।पथसंचलन का नगर में कई जगह भव्य स्वागत किया गया । पथ संचलन का कुमावत धर्मशाला में  समापन किया गया।

इस अवसर पर माननीय खंड संचालक विपिन कसेरा, कन्हैयालाल पाटीदार आदी उपस्थित थे। पूरे संचलन में पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।