जन सहयोग हेतु हुआ सभा का आयोजन जावरा :-लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जावरा द्वारा ग्रामीण
जन सहयोग हेतु हुआ सभा का आयोजन
जावरा :-लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जावरा द्वारा ग्रामीण विकास ट्रस्ट के माध्यम से विकासखंड के ग्राम पंचायत सरसी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनसभा का आयोजन स्वच्छता तदर्थ समिति के द्वारा किया गया ।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास ट्रस्ट से टीम लीडर विनीता सिंह पंवार द्वारा जल गुणवत्ता जांचने के लिए प्रशिक्षण एवम जन भागीदारी की 10% राशि के संग्रहण करने हेतु ग्रामीणों को प्रेरित करते किया सभा के दौरान कहा कि नलजल योजना को जल्द से जल्द प्रारम्भ कर पूर्णता की ओर ले जाने का कार्य प्रत्येक ग्रामवासी की जिम्मेदारी ओर कर्तव्य है माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा कामन सर्विस सेंटर पर 2 अक्टूम्बर को स्वच्छ्ता तदर्थ समितियो से चर्चा की ओर जल्द से जल्द योजना को पूर्णता देने के लिये चर्चा की गई ।
विनीता सिंह पंवार ने कहा की एक समय हर परिवार का सपना था कि हमारे घर में पानी की आपूर्ति नल से हो हर घर में नल लगे इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा जल जीवन मिशन चलाकर प्रत्येक घर में जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किया जा रहा है ।सभी ग्राम वासियो को इस अभियान में पूर्ण सहयोग देना है क्योंकि यह हमारी सुविधा के लिए है इस लिए हर परिवार को आगे आना होगा और हर घर नल-जल के स्वप्न को साकार करना होगा ।
सरपंच प्रतिनिधि राजेश जैन ने गामीणों को जल्द से जल्द राशि जमा करने हेतु आवाहन किया साथ ही विश्वास दिलाया कि सरसी में जल जीवन मिशन की योजना को पूर्णता देने के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में प्रभावित होकर 21000 का जन सहयोग प्राप्त हुआ ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच प्रतिनिधि राजेश जैन सहायक सचिव ईश्वर लाल,विनोद धाकड़ ,गेंदा लाल धाकड़ ,शांतिलाल धाकड़ ,पिंटू बैरागी,भरत नागर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन फील्ड फेसिलिटर दीपक जाट ने किया
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें