नितेश राठौड़
सैलाना,निप्र।मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दामो में बेतहाशा मूल्य वृद्धि को लेकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। त एसडीएम कामनी ठाकुर को ज्ञापन सौपा । ज्ञापन में बताया गया कि सरकार वेट टेक्स के नाम पर मध्यम वर्ग के लोगो को परेशान करने में लगी हुई है ।
ज्ञापन में उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे किसानों पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा ने कथित तौर पर गाड़ी चढ़ा दी । जिनकी मौत हो गई मृतक परिवार को सांत्वना देने पहुंच रही प्रियंका गांधी को उन्हें रास्ते में रोककर उत्तर प्रदेश सरकार की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया था। ईस तरह तथाकथित और लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस नेताओं के साथ धक्का-मुक्की व गैरकानूनी गिरफ्तारी की निंदा करते हुए जिला कांग्रेस विरोध करती है। उत्तर प्रदेश सरकार एवं पुलिस कार्रवाई का घोर विरोध करते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की । वही अखिल भारतीय कोंग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को अवैधानिक तरीके से गिरफ्तार किये जाने की निंदा करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की। ज्ञापन का वाचन जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने किया,।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गहलोत, श्रीराम चौधरी, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष हनी गेहलोत, जितेंद्र सिंह राठौर, पार्षद रामप्रसाद चंदेल, चैतन्य शुक्ला, मंगलेश कसेरा, दिनेश सोनी, पप्पन खान पठान, सुरेश कटारा, बृजेश चौधरी, कांतिलाल काग, गंगाराम कसेरा, ईश्वर पाटीदार, मनीष परमार ,आशीष पाठक सहित अन्य उपस्थित थे।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें