एक माह में टीबी मरीजों की पहचान कर उन्हें सूचीबद्ध करें - कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने जिला टीबी फोरम की बैठक में दिए निर्देश
एक माह में टीबी मरीजों की पहचान कर उन्हें सूचीबद्ध करें
-
कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने जिला टीबी फोरम की बैठक में दिए निर्देश
11 अक्टूबर 2021/ जिला टीबी फोरम की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को संपन्न हुई। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने टीबी के विरुद्ध जिले में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि 1 माह के भीतर सभी टीबी मरीजों की पहचान कर उनको सूचीबद्ध करें ताकि उनका नियोजित ढंग से उपचार किया जा सके और टीबी के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इस बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे, जिला क्षय अधिकारी डॉ. योगेश निखरा, डीपीएम डॉक्टर अजहर अली आदि उपस्थित थे।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि नगर निगम तथा अन्य विभागों के कर्मचारियों के स्वास्थ्य जांच एवं टीबी की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग कैंप आयोजित करें। आगामी दशहरे के बाद नगर निगम के कर्मचारियों के लिए कैंप आयोजित होगा, उसके बाद अन्य विभागों के लिए आयोजन होगा। बैठक में डॉ. योगेश नीखरा द्वारा टीबी रोग के लक्षण तथा उपचार की जानकारी दी गई। बताया कि नवीन एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग उपचार में किया जा रहा है जो केवल शासकीय चिकित्सालय में ही उपलब्ध है।
यह भी बताया गया कि शासन द्वारा योजना के तहत टीबी रोगियों को अच्छे आहार के लिए 500 रूपए प्रति मरीज राशि उपलब्ध कराई जाती है। गत वर्ष जिले में 1 करोड़ 73 लाख रूपए मरीजों को वितरित किए गए। इस वर्ष 53 लाख रुपए वितरित किए जा चुके हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर, सहज दृष्टिगोचर स्थानों पर टीबी रोग की जानकारी प्रदर्शित की जाए।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें