भारत के नव निर्माण हेतु महिलाएं बने आत्मनिर्भर - धाकड़ क्रेडिट लिंकेज कार्यक्रम में महिलाओं को बाटे लोन स्वीकृति पत्र
पिपलौदा - मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा स्वयं सहायता समूह का क्रेडिट लिंकेज कार्यक्रम का आयोजन विकासखण्ड पिपलौदा कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से समूह की महिलाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश धाकड़,पूर्व नप अध्यक्ष अतुल गौड़,पूर्व पार्षद प्रफुल्ल जैन,सीईओ अल्फिया खान,मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक आनंद राव हीरे,एडीओ दिलीप मेहता,जितेंद्र बाबेल अतिथि के रूप में मंचासीन थे। जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि धाकड़ में भारत के नव निर्माण में महिलाओं की भूमिका को अहम बताते हुए सभी को आत्मनिर्भर बनने को कहा। पूर्व नप अध्यक्ष गोड़ ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। पूर्व पार्षद जैन ने प्रधानमंत्री सुरक्षा व जीवन ज्योति बीमा योजना के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी। शाखा प्रबंधक हीरे ने महिलाओं से समय समय पर क़िस्त की राशि जमा करने का आह्वान किया ताकि पुनः आसानी से लोन दिया जा सके। अतिथियों का स्वागत विकासखंड प्रबंधक आर.एस.परमार,सहायक प्रबंधक दीपक देवड़ा,संगीता गरवाल,जितेंद्र रायकवार,नीलेश टकरावद आदि ने किया। प्रबंधक आर.एस.परमार द्वारा आजीविका मिशन अंतर्गत महिलाओं को सीसीएल,आरएफ, समूह गठन के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई। मध्यप्रदेश प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा सीसीएल लोन हेतु 2 करोड़ 10 लाख रुपये की स्वीकृति व 46 लाख का वितरण करने पर शाखा प्रबंधक आनंद राव हीरे का सम्मान किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर मालाअर्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।अतिथियों द्वारा स्वयं सहायता समूह को सीसीएल लोन के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। आयोजन में समूह की दीदी ममता पारगी व सलमा बी द्वारा आजीवन मिशन के तहत मिले समूह लोन से जीवन में आए नए बदलाव के बारे में सभी को अवगत करवाया। संचालन सहायक प्रबंधक दीपक देवड़ा ने किया आभार महेश जमरा ने माना।