नितेश राठौड़

 


पंखिड़ा उड़ने जाजे पावागढ़ रे


 

सैलाना।  शारदीय नवरात्र में हर तरफ भक्ति भाव से मां नव दुर्गा की आराधना की जा रही है । माता रानी के दरबार में जहां भक्तों का ताता लग रहा है, वही पंडालों में भी गरबे का रंग जमने लगा है । व्रत उपवास  जाप आदी धार्मिक अनुष्ठानों के साथ माता रानी की आराधना की जा रही है। सांझ ढलते ही पंडालों से मधुर गरबा गीतों की स्वर लहरिया गूंज रही है । नगर के प्राचीन श्री कालिका माता मंदिर जन-जन की आस्था श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है । यहां सुबह  श्याम भक्तों का ताता लगा रहता है।  श्रद्धालु भक्ति भाव से माता रानी की आराधना कर रहे हैं । मां काली का नयनाभिराम श्रृंगार किया जा रहा है। परिसर में शाम को गरबा रास किया जा रहा है।

 नव दुर्गा उत्सव समिति विवेकानंद कॉलोनी में हो रहे गरबे में सभी वर्गों के लोगों ने भाग लेकर मां की भक्ति के गीतों पर रंगारंग गरबा रास किया जा रहा है ।