नितेश राठौड़
7/10/2021 से नो दिवसीय माॅ जगदम्बे की आराधना शुरू
घर-घर होगी घट स्थापना
सैलाना । नवरात्री आज गुरुवार से प्रारंभ हो गया । शुभ मुहूर्त देखकर आज घर-घर आज जगत जननी माँ की मुर्ति की स्थापना विधि-विधान से की जाएगी । नगर में प्रमुख माताजी के स्थानो पर ओर प्रसिद्ध कालिका माता मंदिर पर आकर्षक विद्युत सजावट की गयी। कालिका माता मंदिर पर नो दिन तक दर्शनार्थी का तांता लगा रहैगा।
नगर के प्रमुख चौराहा पर आराधको द्वारा माँ की घट स्थापना के लिए पांडाल लगने शुरू गए है। नो दिन तक पुरा शहर भक्ति की शक्ति मे झुमता नजर आएगा कोविड का पालन करते हुये सभी पंडालों मे गरबा रास होगा ।


0 Comments
एक टिप्पणी भेजें