पिपलौदा- जावरा कृषि उपज मंडी से चोरी हुई 32 क्विटल सोयाबीन के मामले में तत्काल खोज करने तथा चोरो पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग
को लेकर पिपलौदा ब्लाक के भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियो ने जावरा अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौपा है।ज्ञापन में बताया की किसान धर्मेंद्रसिंह पिता आरामसिह की मंडी में रखी 32 क्विटल सोयाबीन कोई अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। मामले का 3 दिवस मे खुलासा नही होने की स्थिति में मंडी को अनिश्चित कालीन बन्द करने की भी चेतावनी भी ज्ञापन के माध्यम से दी है। इस दौरान भारतीय किसान संघ अध्यक्ष रमेश धाकड़ , पिपलोदा ब्लाक अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार , मंत्री दिलीप पाटीदार, सहमंत्री केलाश पाटीदार, शम्भू सिह मामा , आराम सिंह , अंतर सिंह ,अनुप सिंह सहित किसान उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन मंत्री दिलीप पाटीदार धमेडी ने किया।