जयस द्वारा 3 सूत्रीय मांग को लेकर तहसीलदार व सीएमओ को दिया ज्ञापन
सैलाना । शुक्रवार को जयस नेता कमलेश्वर डोडियार के नेतृत्व में आदिवासियों ने एक जुलूस निकालकर तहसीलदार व सीएमओ को अलग-अलग 3 सूत्रीय ज्ञापन प्रस्तुत कर मांगे हल करने की मांग की।
जयस कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नारे लगाते हुए नगर परिषद कार्यालय पहुंचे ओर तहसीलदार आनंद जायसवाल व सीएमओ जेपी गुहा को अलग-अलग ज्ञापन दिया । ज्ञापन में बताया गया की समाजसेवी टंट्या मामा की प्रतिमा लगवाने की मांग की। भीलो की खेड़ी पर एक नागरिक को अपने पट्टे वाली जमीन पर मकान बनवाने की अनुमति देने तथा पैलेस रोड पर चबूतरा निर्माण की मांग की गई ।
जयस नेता कमलेश्वर डोडियार ने नगर की सफाई व्यवस्था व पेयजल व्यवस्था पर रोष व्यक्त करते हुए दोनों ही व्यवस्थाओं में सुधार की भी मांग की तथा नगर मैं रहने वाले लोगों को आवासीय पट्टे के आवेदन भरे हुये है जिन्हे शीघ्र पट्टा देने की बात कही। उधर ज्ञापन के पश्चात जयेश कार्यकर्ता मांगों को माने जाने तक भीलो की खेड़ी पर अनशन पर बैठ गए थे।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें