सैलाना वार्ड क्र. 2 के पार्षद हेमन्त जगदीश कुमावत ने नगर परिषद सैलाना में प्रधानमंत्री आवास योजना की आई हुई राशि एक करोड़ सत्ताईस लाख रुपये वापस चलेजाने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है ।
कुमावत ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत तकरीबन दोसो से अधिक हितग्राहियों द्वारा परिषद कार्यालय में आवेदन किये गए थे जिस पर से परिषद अधिकारी जे.पी गुहा द्वारा टीम का गठन किया गया था जिसमे प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभारी सब इंजीनियर विनोद पाटिदार को बनाया गया था इनके साथ सहयोगी अभिमन्यु ग्वाले व नासिरअली को बनाया गया था लेकिन आवास प्रभारी पाटिदार एवं अकाउंटेंट अभिमन्यु ग्वाले द्वारा हितग्राहियों से सपथपत्र सहित अन्य कागज़ी कार्यवाही तो पूरी करवाई गई लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी एक भी प्रकरण स्वीकृत नही करते हुवे दोनों अधिकारियों की लापरवाही से उन्हें रद्दी में डॉल दिए गए एवं हितग्राहियों को परिषद कार्यालय के चक्कर लगवाये गए। शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए परिषद कार्यालय को एक करोड़ सत्ताईस लाख रुपये की राशि परिषद कार्यालय सैलाना को भेजी गई थी लेकिन जिम्मेदार प्रभारी अधिकारी एवं अकाउंटेंट द्वारा समय पर प्रकरण तैयार कर स्वीकृत नही किये गए एवं वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्यो में समय पर क़िस्त की राशि नही डाली गई जिस कारण उक्त राशि वापस शासन के खाते में चली गयी। इस प्रकार से गरीब लोगों के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ मिलने से गरीब पात्र परिवार को लापरवाह कर्मचारियों द्वारा वंचित किया गया। कुमावत ने बताया कि दोनों कर्मचारी कई बार कार्यालय में भी उपस्थित भी नही रहते है कुमावत ने माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल एवं जिला कलेक्टर को एक पत्र लिख कर मांग की है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ नही पहुचाने वाले योजना प्रभारी एवं अकाउंटेंट की जांच करवाकर दोषी के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाये!